
संगठन सृजन अभियान के लिए कांग्रेस ने एमपी व हरियाणा में पर्यवेक्षक बनाये, ये जिलाध्यक्ष बनायेंगे, राज्य के कई नेताओं को जिम्मेदारी
RNE Special.
कांग्रेस ने ये साल संगठन को समर्पित किया है। इस साल के लिए संगठन सृजन अभियान चलाया गया है। जिसमें सभी राज्यों व केंद्र शाषित प्रदेशों में नीचे से ऊपर तक संगठन में बदलाव किया जायेगा। इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एआईसीसी की तरफ से राज्यों में पर्यवेक्षक लगाए है। दूसरे राज्य के नेताओं को यह जिम्मेदारी दी गई है।
कल खड़गे के निर्देश पर के सी वेणुगोपाल ने हरियाणा व मध्यप्रदेश के लिए पर्यवेक्षक लगाये है। इसमें राजस्थान के अनेक नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। हरियाणा के लिए 21 व मध्यप्रदेश के लिए 50 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं।
हरियाणा में राजस्थान के जिन लोगों को जिम्मेदारी दी गई है उनमें विधायक रफीक खान शामिल है। मध्यप्रदेश में भजनलाल जाटव, हरीश मीणा, मुरारीलाल मीणा, राहुल कस्वां, रघु शर्मा, अशोक चांदना, रेहाना रियाज, ममता भूपेश शामिल है।