Skip to main content

आज खास : चतुर्दशी शाम 06:18 बजे तक, राहू काल सुबह 09:51 बजे से, सिद्ध रात्रि 08:32 बजे तक

आज का पंचांग

दिनांक : 09/03/2024

सम्वत् : 2080

मास : फाल्गुन कृष्ण

तिथि :  चतुर्दशी 06:18 PM तक उपरांत अमावस्या

वार : शनिवार

सूर्योदय : प्रातः 6:56 बजे

सूर्यास्त : शाम 06:37 बजे

ऋतू : बसंत

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र :  धनिष्ठा 07:55 AM तक उपरांत शतभिषा 04:56 AM तक उपरांत पूर्वभाद्रपदा

योग : सिद्ध 08:32 PM तक, उसके बाद साध्य योग

करण : विष्टि 08:09 AM तक, बाद शकुनि 06:18 PM तक, बाद चतुष्पद 04:24 AM तक, बाद नाग

चन्द्रमा : कुंभ राशि पर संचार करेगा 

सूर्य : कुम्भ राशि में रहेगा

राहू काल : आज सुबह 09:51 बजे से सुबह 11:19 बजे तक रहेगा

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:23 PM बजे से दोपहर  01:10 PM तक

दिन का चौघड़िया :
 मुहूर्त                 समय
प्रारंभ समाप्त
काल 06:56 AM 08:24 AM
शुभ 08:24 AM  09:51 AM
रोग    09:51 AM  11:19 AM
उद्वेग 11:19 AM 12:47 PM
चर   12:47 PM 02:14 PM
   लाभ    02:14 PM  03:42 PM
  अमृत   03:42 PM  05:10 PM
काल    05:10 PM  06:37 PM

रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
लाभ   06:37 PM  08:10 PM
उद्वेग  08:10 PM  09:42 PM
शुभ  09:42 PM  11:14 PM
अमृत   11:14 PM  12:46 AM
   चर   12:46 AM 02:18 AM
रोग  02:18 AM 03:50 AM
   काल     03:50 AM 05:23 AM
लाभ    05:23 AM 06:55 AM

* अगला दिन

मेष राशि : अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। लोग आपके साथ जुड़कर सम्मान का अनुभव करेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। आपकी सलाह से दूसरों को लाभ मिलेगा। लोहे के व्यापार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। नये वस्त्र खरीदने का विचार बना सकते हैं।

वृषभ राशि : मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमन्त्रण मिल सकता है। शाम को कुछ थकान महसूस होगी। अनावश्यक बयानबाजी करने से आपको बचना चाहिये। घर में लोग आपका अनादर कर सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। बुरे स्वप्न आपकी नींद खराब कर सकते हैं।

मिथुन राशि : कार्यक्षेत्र में आपको अपेक्षा से विपरीत परिणाम मिल सकते हैं। अपने लक्ष्य से भ्रमित न हों। आध्यात्मिक चर्चा से आनन्द प्राप्त कर सकते हैं। बॉस से ज्यादा बहस न करें। प्रेम सम्बन्धों को समय न दे पाने के कारण मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।

कर्क राशि :  कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। अधिकारी वर्ग आपसे अप्रसन्न हो सकते हैं। पेट की समस्याओं से ग्रसित हो सकते हैं। अपरिचित लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। गुरु तुल्य व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आपको लाभ होगा।

सिंह राशि : जॉब में उच्च पद प्राप्त करने के लिये प्रयत्न कर सकते हैं। जीवनसाथी की थोड़ी चिन्ता रहेगी। निजी रिश्तों के प्रति शंकालु न हों। धन को लेकर समस्या दूर होगी। व्यवहार कुशलता से कठिन स्थितियों को अनुकूल करने में सफल होंगे।

कन्या राशि : कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मन में सन्तोष का भाव रहेगा। सहकर्मी आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। गूढ़ रहस्यों को समझने व जानने की इच्छा जागृत होगी। वाहन चलाते समय सावधानी अवश्य बरतें। शरीर में चुस्ती-फुर्ती की कमी रहेगी।

तुला राशि : आज प्रेमी जन को प्रपोज करने के लिये दिन शुभ नहीं है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश कर सकते हैं। दिखावे की प्रवृत्ति से आपको नुकसान होगा। बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। सन्तान की जिद के कारण कुछ दुविधा में फँस सकते हैं।

वृश्चिक : अचानक आये खर्चों को लेकर असमन्जस की स्थिति में रहेंगे। बिना मन से काम करने के कारण कार्य प्रभावित हो सकते हैं। लोग आपको शंकालु दृष्टि से देखेंगे। सम्पत्ति को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। आज दवाइयों पर धन खर्च हो सकता है।

धनु : आपके मनोबल एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बचत पर आप काफी ध्यान देंगे। व्यवसाय में आपकी आय बढ़ सकती है। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। मित्र इसमें आपकी मदद को तत्पर रहेंगे। बच्चों की शिक्षा सम्बन्धी परेशानियों का निवारण होगा।

मकर राशि : रियल एस्टेट के व्यवसायियों को नकदी की थोड़ी समस्या हो सकती है। वाणी में मिठास अवश्य रखें। नयी जॉब ढूँढ रहे हैं, तो आज संघर्ष करना पड़ेगा। दोपहर के बाद आपके कुछ काम अटक सकते हैं। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोग अपने शत्रुओं के ऊपर भारी पड़ेंगे।

कुम्भ राशि : आपकी दिनचर्या बेहद अनुशासित रहेगी। प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। आपके नये मित्र आज बन सकते हैं। व्यापार में बड़े अनुबन्ध कर सकते हैं। स्वास्थ्य समस्याओं का निवारण होगा। फोन कॉल्स से शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

मीन राशि : आज आपका दिन नकारात्मक प्रभाव वाला हो सकता है। अनावश्यक व्यय होने की सम्भावना बन रही है। दाम्पत्य सम्बन्धो को लेकर अनमने हो सकते हैं। लम्बी दूरी की यात्रा आज शुभ नहीं है। जोश में आकर तात्कालिक निर्णय लेने से बचें। मान-सम्मान में कमी आ सकती है।