Skip to main content

सोने से जगमगा उठा है अयोध्या धाम का रामलला मंदिर, अब राम दरबार सहित 8 मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा होगी

RNE Network.

अयोध्या धाम स्थित आस्था का प्रतीक राम मंदिर सोने से जगमगा उठा है। मंदिर के गुम्बद पर सोने की परत चढ़ाने का काम सोमवार को पूरा हो गया। इससे मंदिर की खूबसूरती बढ़ गयी है। दूर से ही मंदिर जगमगाता दिख रहा है। अभी तो राम दरबार सहित 8 मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा होना बाकी है।


प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज शुरू हो गया है। तीन दिन तक चलने वाले अनुष्ठान काशी और अयोध्या के 101 वैदिक विद्वान की देख रेख में होंगे। देवताओं के लिए दो दो फीट ऊंचे संगमरमर के सिंहासन तैयार किये गए है। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मूर्तियों को इन सिंहासनों पर रखा जायेगा।