
कानून मंत्री मेघवाल ने लंदन के स्वामी नारायण मंदिर में पूजा की, सभी के कल्याण, सुख – शांति व समृद्धि की कामना की
RNE Network.
देश के कानून व विधि मंत्री अर्जुनराम मेघवाल इन दिनों लंदन की सरकारी यात्रा पर है। इस यात्रा के दौरान वे कई आयोजनों में भागीदारी कर रहे है। लंदन में रहने वाले भारतीय प्रवासियों से मिलने के अलावा वे धर्म, संस्कृति के स्थलों पर भी जा रहे है।
कानून मंत्री व बीकानेर के लाडले सांसद अर्जुनराम मेघवाल कल लंदन स्थित भव्य स्वामी नारायण मंदिर दर्शन करने के लिए गए। मंदिर में दर्शन करने के अलावा उन्होंने पूजा – अर्चना भी की। कानून मंत्री मेघवाल ने इस अवसर पर सभी के कल्याण, सुख – शांति और समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
मंदिर में दर्शन, पूजा – अर्चना के बाद कानून एवं विधि मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि ऐसे पवित्र स्थलों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का संचार सम्पूर्ण जगत कल्याण हेतु हो रहा है।