
भारतीय कलाकार कृष्ण कंवल की पेंटिंग लंदन में 1.52 करोड़ में हुई नीलाम
- दलाई लामा की यह दुर्लभ तस्वीर कृष्ण कंवल ने बनाई है, भारत के लिए गर्व की बात
RNE Network.
लंदन में आयोजित एक नीलामी में भारतीय कलाकार कृष्ण कंवल द्वारा बनाई गई 14 वें दलाई लामा की दुर्लभ तस्वीर 1.52 करोड़ रुपये में बिकी है। यह चित्र ब्रिटिश अधिकारी सर बेसिल गोल्ड के संग्रह का हिस्सा था।
तस्वीर में 22 फरवरी 1940 को ल्हासा में आयोजित एक ऐतिहासिक कार्यक्रम की है। यह कलाकृति 40 मूल जलरंगों की दुर्लभ श्रृंखला का हिस्सा है। इस श्रृंखला में तिब्बती दरबार , वहां के गणमान्य लोग और सांस्कृतिक झलकियों का चित्रण किया गया है।
पूरी श्रृंखला की पेंटिंग्स 4.57 करोड़ रुपये में बिकी। नीलामी में सर बेसिल गोल्ड का निजी फोटो संग्रह भी शामिल था। यह नीलामी 5 जून को हुई। इसमें ल्हासा में 1936 -37 के ब्रिटिश मिशन की 1500 से अधिक दुर्लभ तस्वीरें थी। इन तस्वीरों को सात अलग अलग एलबम में संजोया गया था।