
The America Party : अमेरिका की राजनीति में Donald Trump v/s Elon Musk विवाद नई राजनीतिक पार्टी को जन्म दे रहा!
RNE Special.
India -Pakistan तनाव सहित दुनिया के लगभग हर विवाद और युद्ध में सीज फायर के श्रेय लेने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump की अपने जिगरी दोस्त टेसला के मालिक Elon Musk के साथ इस कदर खिंच गई है कि अब सुलह का कोई रास्ता नहीं दिखता। ट्रम्प ने जहां खुद कहा है “मेरे और एलन के ताल्लुकात बहुत अच्छे थे। पता नहीं अब रहेंगे या नहीं। उसने मेरे लिए बहुत अच्छी बातें कहीं थीं, लेकिन मैं उससे बहुत नाराज हूं। मैंने उसकी बहुत मदद की थी।”
दूसरी ओर एलोन मस्क भी अब रिश्तों के दायरे तोड़ सीधे मैदान में आने का खुला संकेत दे दिया है। Elon Musk ने ट्विटर पर नई राजनीतिक पार्टी बनाने के लिए पोल किया था। उसके चौंकाने वाले नतीजे शेयर करने के साथ ही एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन की संभावनाओं का जिक्र किया है।
The America Party पोल ने चौंकाया :
दरअसल Elon Musk ने अपने “x” हैंडल पर पोल करवाया जिसमें उन्होंने पूछा कि क्या अमेरिका को एक नई सियासी पार्टी की जरूरत है? इस पोल में 56 लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया और 80.4% ने कहा “हां, नई पार्टी चाहिए।” मस्क ने नतीजा शेयर करते हुए लिखा, “अमेरिका को एक ऐसी नई पार्टी चाहिए जो 80% लोगों की आवाज बने।” इसके साथ ही लिखा “The America Party.”
Musk को रूस में शरण का प्रस्ताव :
Donald Trump और Elon Musk विवाद की चर्चा अब दुनियाभर में ट्रेंडिंग कर रही है। रूस के एक सांसद ने लिखा है कि हालांकि मस्क का अपना राजनीतिक प्रभाव और उन्हें किसी की जरूरत नहीं लेकिन अगर उन्हें जरूरत होगी और वे चाहेंगे तो रूस उन्हें अपने देश में शरण दे सकता है।
इतने पक्के दोस्त थे ट्रम्प-मस्क :
गौरतलब है कि एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती दुनियाभर में मशहूर हो चुकी थी। वर्ष 2024 के चुनाव में मस्क ने ट्रंप के सपोर्ट में 220 मिलियन डॉलर से ज्यादा की मदद की थी।अब हालात बदल गए हैं और रिश्ते में दरार आ गई है। यह दरार इतनी बड़ी है कि सीजफायर का श्रेय लेने वाले ट्रम्प की जंग में बदली दोस्ती रोकने में कोई कारगर नहीं हो पा रहा।
One Big Beautiful Bill से सामने आया विवाद :
दुनिया इन दो दिग्गजों के बीच विवाद उस वक्त सामने आया जब एलन मस्क ने ट्रंप सरकार के ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ की जमकर आलोचना की। मस्क ने इसे ‘घिनौना’ बिल करार दिया था। इस बिल में ट्रंप सरकार के खर्चे का प्लान है, जिसमें 2.4 ट्रिलियन डॉलर का घाटा होने की बात सामने आई है। मस्क ने इसकी सख्त आलोचना के साथ ही ट्रंप सरकार में मिले अपने पद से, यानी डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) के चीफ के पद से इस्तीफा दे दिया।