Skip to main content

Bikaner BJP : संतोष बोली- संकल्प से सिद्धि मतलब मोदी सरकार जो विकास का संकल्प लेती है उन्हें सिद्ध करती है

RNE Bikaner.

बीकानेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि अभियान कार्यशाला बीकानेर भाजपा शहर ओर देहात की संयुक्त कार्यशाला भाजपा संभाग कार्यालय में शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ और देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में रखी गई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता पूर्व सांसद, प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत उपस्थित रही।

प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत ने कहा संकल्प से सिद्धि नाम का मतलब मोदी सरकार जो भी विकास कार्य का संकल्प लेती है उन्हें सिद्ध करती है। जिन विकास कार्यों का हमारी सरकार ने शिलान्यास किया उनका उद्घाटन भी किया है। सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर मोदी सरकार काम कर रही है। आपातकाल लगाकर देश पर कलंक लगाने का काम कांग्रेस ने किया है जिनको संविधान की एक लाइन नहीं पता वो संविधान बचाने की बाते करते है। इन्दिरा गांधी चुनाव हारती है तो कांग्रेस संविधान बदल देती है। मुस्लिम बहनों के तीन तलाक जैसे कलंक को हमारी सरकार ने मिटाया है। महिलाओं को हर घर शौचालय देकर महिला को सम्मान दिलाया है। उज्वला योजना के साथ मुफ्त गैस सलेंडर हमारी सरकार ने दिया। कांग्रेस सरकार में पेपर लीक होते थे और आज भजनलाल सरकार ने एस आई टी गठन कर पेपर माफियाओं को जेल भेजा है।

शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है। उनकी नीतियों से भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से देश आत्मनिर्भर और समृद्ध बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा बीजेपी जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार ओर राज्य सरकार की योजनाओं, जैसे आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, पीएम-किसान सम्मान निधि, और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे कार्यों को जनता के सामने बताएंगे इसके अलावा यह यात्रा सरकार की नीतियों और सुशासन के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत करने का प्रयास करेगी।

विधायक विश्वनाथ मेघवाल ने कहा जल संरक्षण हमारे पूर्वजों की धरोहर है जल को हमे संकल्प के साथ बचाना है। मानसून का फायदा लेते हुए एक पेड़ मां के नाम हम सभी पेड़ लगाएंगे तो हरा भरा बीकानेर हम विकसित करेंगे।

संयोजक बिहारीलाल विश्नोई और महावीर रांका ने कहा संकल्प से सिद्धि के 11 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण को ध्यान रखते हुए अनेक योजना दी है। इससे गरीब कल्याण हुआ है महिला के लिए जनधन योजना में खाते हुए महिला को स्वावलंबी बनाने का काम मोदी सरकार ने किया है।

जानिए क्या हुआ, क्या होगा :

  1. विकसित संकल्प सभाओं का मंडल स्तर पर आयोजन होगा।
  2. मंडल स्तर तक योग दिवस के कार्यक्रम होगे।
  3. मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां योजनाएं बूथ स्तर तक चौपाल में पहुंचाएंगे।
  4. विश्व पर्यावरण दिवस अभियान।
  5. सरकार की उपलब्धियां की प्रदर्शनी उद्घाटन।
  6. प्रोफेशनल मीट।
  7. विकसित भारत संकल्प सभा।
  8. शक्तिकेन्द्र-मोहल्ला/पंचायत चौपाल।
  9. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।
  10. 23 जून डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी बलिदान दिवस एवं 6 जुलाई मुखर्जी जी कि जन्म जयंती कार्यक्रम।
  11. 25 जून को संविधान हत्या दिवस आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष पर कार्यक्रम।

इन्होंने किया संबोधित :

पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, प्रभारी ओम सारस्वत, महामंत्री मोहन सुराणा, उपमहापौर राजेंद्र पंवार आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम संयोजक महावीर रांका ने मंचासिन अतिथियों को सिंदूर का पौधा भेंट किया। मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि कार्यशाला में महामंत्री श्याम चौधरी, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, दीपक पारीक, विजय उपाध्याय, मंत्री मनीष सोनी, इंद्रा व्यास, जगदीश सोलंकी, कैलाश विश्नोई, भारती अरोड़ा, अनु सुथार, पवन मेहनोत, मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा, राजाराम विश्नोई, चंद्रमोहन जोशी, सोहन चांवरिया, भंवरलाल जांगिड़, मंडल अध्यक्ष प्रेम गहलोत, विशाल गोलछा, कपिल शर्मा, मुकेश सैनी, मस्तानरम पूनिया, तोलाराम कूकना, करनाराम कुमावत, दीनदयाल भाटी, राकेश सुथार, राम निवास खिचड़, मांगू सिंह, श्याम सिंह हांडला, ओमप्रकाश मीणा, सुशील आचार्य, देवकिशन मारू, सरिता नाहटा, मधुरिमा सिंह, खुशबू दत, जेठमल नाहटा, अजय खत्री, आदित्य भाटी, राजेंद्र जीनगर, गोविंद सारस्वत, पूनमचंद पूनिया, दीपक व्यास, रघुनंदन आचार्य, जसकरण मारू, पुखराज स्वामी, अनुराधा आचार्य, संगीता शेखावत, मघाराम नाई, ओम राजपुरोहित, संतोष शर्माके साथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।