Skip to main content

Bikaner : डेहरु माता परिसर में सघन वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत

RNE Bikaner.

डेहरु माता मंदिर सार्वजनिक परिसर में आज राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति योगेंद्र रोहित व श्रीडूंगरगढ़ के विधायक ताराचंद सारस्वत ने पौधरोपण कर सघन वृक्षारोपण अभियान का आगाज किया। समिति के अध्यक्ष एड. पवन पुरोहित,संयोजक जेठाराम पुरोहित,समन्वयक भंवर पुरोहित ने कहा कि डेहरु मंदिर परिसर में पर्यावरण व प्रकृति को बचाने का समिति के सभी सदस्यों ने 1000 पौधे लगाने का संकल्प लिया है।


इस मौके पर न्यायाधिपति योगेंद्र पुरोहित ने कहा कि प्रकृति को बचाने का कार्य समाज का है ,समाज की भूमिका से ही पर्यावरण बचेगा और जीवन में प्रत्येक मानव को कम से कम दस पेड़ लगाने चाहिए। विधायक ताराचंद ने कहा कि डेहरु माता सेवा समिति के सभी पदाधिकारी पर्यावरण को बचाने का अच्छा कार्य कर रहे है। हमारी सरकार भी जल संरक्षण – वृक्षारोपण पर लगातार कार्य कर रही है।


इस वृक्षारोपण अभियान के प्रभारी रामरतन पुरोहित ,राजू चौधरी के नेतृत्व में गिरिराज पुरोहित, सुरेन्द्र ओझा,रूप पुरोहित,एड.विजय कुमार पुरोहित, मुकेश पुरोहित, राजू हलवाई, राजेंद्र पुरोहित(प्रिंसिपल डूंगर कॉलेज), डॉक्टर अनिला पुरोहित,नवनीत पुरोहित, खेतूचंद पुरोहित, नवल पुरोहित, सुनील पुरोहित,सतीश पुरोहित, आशानंद पुरोहित,रामेश्वर पुरोहित, एड.अनिल पुरोहित, एड.रमेंश पुरोहित, विनोद पुरोहित,अनिल सेवादार आदि मौजूद रहे।