आम नागरिक का घर क्षतिग्रस्त, सीएम ने कहा सरकार मरम्मत करायेगी, जम्मू के रेहारी कॉलोनी में एक घर पर गिरा था हैवी मोर्टार शैल
May 11, 2025, 12:06 IST
RNE Network. जम्मू की रेहारी कॉलोनी। अनिल चड्ढा का घर। पाक ने हमले में आम लोगो को निशाना बनाया। उसका असर।
अनिल चड्ढा रेहारी कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते है। इनके परिवार में 10 लोग हैं। घटना वाली सुबह 5 लोग फर्स्ट फ्लोर व 5 लोग ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे। सुबह 5 बजकर 40 मिनिट पर तेज धमाके की आवाज सुनकर अनिल बाहर निकले तो देखा उनके घर पर हैवी मोर्टार शेल गिरा हुआ था।
घर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। घर के नीचे और कॉलोनी में खड़ी 10 कार भी इनकी चपेट में आ चुकी थी। घटना के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मिलने उनके घर आये और सरकार की ओर से घर की मरम्मत का आश्वासन दिया। शेल गिरने से सिर्फ अनिल का घर ही नहीं बल्कि उनके पडौसी रवि और राजवती के घर को भी नुकसान पहुंचा।



