Skip to main content

एक चूहे के कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई

RNE, NETWORK. 

एक छोटा सा चूहा भी गजब ढा सकता है। आकाश में पहुंचे इस चूहे का करिश्मा ये है कि उड़ रहे विमान को भी इमरजेंसी में गंतव्य से पहले उतारना पड़ा। चूहा तेज गति से हवा में उड़ने वाले विमान के लिए भारी पड़ा।

घटना इस तरह है। नार्वे के आस्लो से स्पेन के मलागा जा रही स्कैण्डिनेवियन एयरलाइंस की फ्लाइट के एक यात्री के खाने के डिब्बे में जिंदा चूहा निकला। इससे हड़कम्प मच गया। यात्री शोर मचाने लगे। जिंदा चूहा मिलने के कारण फिर इस विमान की कोपेनहेगन में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यात्रियों को उसके बाद दूसरे विमान से मलागा भेजा गया।