Skip to main content

चुनावी तारीखों का ऐलान, देश में राजनीतिक दल सक्रिय

RNE, NETWORK.

दो राज्यों हरियाणा व जम्मू कश्मीर में चुनावी तारीखों का ऐलान होते ही देश में सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गये हैं। इसी साल झारखंड व महाराष्ट्र में भी चुनाव होने हैं।

आम आदमी पार्टी का अपना एक छोटा ही सही मगर वजूद है हरियाणा और महाराष्ट्र में। लोकसभा चुनाव में आप इन राज्यों में इंडिया गठबंधन के साथ थी। अरविंद केजरीवाल ने महाराष्ट्र में चुनावी सभाओं को सम्बोधित भी किया था।

आप अब दिल्ली चुनाव की तैयारी में भी जुट गई है। केजरीवाल अभी तक तिहाड़ जेल में है और उनकी जमानत नहीं हो सकी है। देश की राजनीतिक स्थिति व चुनावों को लेकर कल पुणे में आप सांसद संजय सिंह व केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एनसीपी नेता शरद पंवार से मुलाकात की। इस मुलाकात में कई राजनीतिक मुद्धों पर चर्चा हुई।