15 राज्यसभा सीटों पर चुनाव : 10 भाजपा, 03 कांग्रेस, 02 सपा
Feb 28, 2024, 09:00 IST
- क्रॉस वोटिंग : बीजेपी के हर्ष महाजन, कांग्रेस के सिंघवी को बराबर 34-34 वोट मिले
जानिए कहाँ, कितनी सीटों पर कौन जीत : दरअसल मंगलवार को राज्यसभा की 15 सीटों पर वोटिंग हुई थी। इनमें से 10 सीटों पर भाजपा, तीन पर कांग्रेस और दो पर सपा को जीत मिली। कुल 56 में से 41 सीटों पर पहले ही निर्विरोध नर्वाचन हो चुका था। इन्हीं में राजस्थान की तीन सीटें भी थी जिनमें से एक पर कांग्रेस की सोनिया गांधी ने जीत दर्ज की।
15 सीटों के नतीजे : यूपी में 10 सीट में से 08 भाजपा : सुधांशु त्रिवेदी, तेजवीर चौधरी, अमरपाल मौर्य, आरपीएन सिंह, संगीत बलवंत, साधन सिंह, नवीन जैन, संजय सेठ। 02 सपा : जया बच्चन, रामजीलाल सुमन। कर्नाटक में 04 में से 03 सीट कांग्रेस : अजय माकन, जीसी चंद्रशेखर, नासिर हुसैन। 01 भाजपा : नारायण बंदिगे। हिमाचल 01 सीट : भाजपा हर्ष महाजन।


