Skip to main content

वीडियो सामने आया : तेज गति से चलती कार डिवाइडर पर चढ़ी, पंकज त्रिपाठी के जीजा राकेश की मौत, बहन गंभीर

RNE, NETWORK .

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बीती शाम दुर्घटना में त्रिपाठी के जीजा की मौत हो गई जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

देखे वीडियो : 

 

https://www.facebook.com/reel/340305699067451/?mibextid=rS40aB7S9Ucbxw6v

अब इस एक्सीडेंट का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है तेज गति से आ रही कार नियंत्रण खोकर डिवाइडर पर चढ़ गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कार बुरी तरह डेमेज हो गई। बताया जाता है कि पंकज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बहन सबिता धनबाद के एसएनएमएमसी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। यहां से कोलकाता शिफ्ट करने पर भी विचार हो रहा है।

ऐसा हादसा: सड़क पार करती महिला रूक गई, थैला उड़ गया:
दरअसल त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी रेलवे में अधिकारी थे। वे छुट्टी में गोपालगंज आये थे। वहां से वापस कार में कोलकाता जा रहे थे। कार वे खुद चला रहे थे और पत्नी सबीता बगल की सीट पर बैठी थीं। बीच में धनबाद के निरसा में जीटी रोड के पास चौराहे पर उनकी कार डिवाइडर पर जा चढ़ी।

जो वीडियो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि एक महिला सड़क पार करना चाह रही थी लेकिन तेज गति से आ रही कार को देखकर रूक गई। कार तेजी से उसके पास से निकली और उसके हाथ में पकड़ा थैला दूर उछल गया। इसे देखकर लगता है कि अगर वह एक कदम भी आगे होती तो जान बचनी मुश्किल हो जाती।