Skip to main content

पलाना पुलिया के पास दुर्घटना, तीन की मौत, मृतकों में एक बच्ची

RNE, BIKANER .

बीकानेर से बुरी खबर आई है। यहां सड़क दुर्घटना में तीन की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची शामिल है। शव पीबीएम हॉस्पिटल की मोर्चरी में लाये गए है। मृतकों की अभी पुख्ता शिनाख्त नहीं हुई है लेकिन अनुमान के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार पलाना में पुलिया के एक फोर व्हीलर व बाइक में टक्कर हो गई। बताया जाता है कि बाइक पर एक बच्ची सहित तीन सवार थे। तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके से शव पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचाये। यहां असहाय सेवा संस्था के राजकुमार खड़गावत सहित अन्य सेवादारों ने शवों को मोर्चरी पहुंचाने आदि में सहयोग किया।

बाइक पर नाल से देशनोक जा रहे थे :

दुर्घटना में मृतकों की जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक नाल गांव के चचेरे भाई टेकचन्द और प्रकाश बाइक पर देशनोक जा रहे थे। साथ में प्रकाश की 08 वर्षीय बेटी माया भी थी। पलाना पुलिये के पास कार से टक्कर हो गई। इसमें तीनों की  मौत हो गई।