Skip to main content

खोसला का घोसला एक्टर परवीन डबास की मुंबई में हुई दुर्घटना

RNE, NETWORK. 

हिंदी सिनेमा के सफल अभिनेता परवीन डबास दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। अनेक फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके इस एक्टर की दुर्घटना मुम्बई में हो गई। उनकी दुर्घटना की खबर से फिल्म जगत में चिंता की लहर दौड़ गई।

अभिनेता परवीन डबास शनिवार को कार दुर्घटना में घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। 50 वर्षीय डबास मानसून वेडिंग, मैंने गांधी को नहीं मारा, खोसला का घोसला जैसी चर्चित कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। अनेक फिल्मी हस्तियां उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंची।