Skip to main content

Ajit Foundation : दुनिया में आजादी की अलख जगाने वाले बीकानेर के शौकत उस्मानी पर खास आयोजन

RNE Bikaner.

अजित फाउण्डेशन द्वारा बीकानेर के जाये जन्मे स्वतंत्रता सेनानी शौकत उस्मानी पर दो दिसवीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्थानीय उस्ता मोहल्ले के रहने वाले शौकत उस्मानी ने विश्व स्तर पर देश की स्वतंत्रता हेतु कार्य किया। उन्होंने स्टालिन एवं लेनिन जैसे विचारावादी व्यक्तियों के सम्पर्क में रह कर देश की स्वतंत्रता की आवाज बुलन्द की।संस्था समन्वयक संजय श्रीमाली ने बताया कि दिनांक 24 फरवरी 2025 को सायं 5ः00 बजे शौकत उस्मानी के ऐतिहासिक फोटों एवं पुस्तकों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। साथ ही उन पर असद अली असद द्वारा लिखित रेडियो रूपक नाटक का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। इस नाटक में जहां शौकत उस्मानी के बारे में जानकारी मिलती है, वही बीकानेर के वरिष्ठ साहित्यकारों के शौकत उस्मानी पर विचार सुनने को मिलगें। कार्यक्रम की अध्यक्ष्यता आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक प्रमोद शर्मा करेगें।दिनांक 25 फरवरी 2025 को सायं 5 बजे संवाद आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में समाज सेवी अविनाश व्यास ‘‘शौकत उस्मानी: व्यक्तित्व एवं कृतित्तव’’ पर अपनी बात रखेगें। इस कार्यक्रम पूरे बीकानेर हेतु गौरवमयी रहेगा। सभी कार्यक्रम अजित फाउण्डेषन संस्था सभागार में आयोजित होगें।