Skip to main content

कांग्रेस व सपा में सीटों के समझौते के बाद सपा प्रमुख अखिलेश न्याय यात्रा में शामिल होंगे

आरएनई, नेशनल ब्यूरो। 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। राहुल की यात्रा इस समय उत्तर प्रदेश में है। कल कांग्रेस व सपा के बीच यूपी में सीट शेयरिंग हो जाने के बाद अखिलेश ने यात्रा में शामिल होने का निर्णय किया है।कल सपा व कांग्रेस ने संयुक्त पीसी की और बताया गया कि यूपी में सपा व कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ये सीटें भी तय हो गई है। बाकी सीटों पर सपा व अन्य सहयोगी लड़ेंगे। ये तय होने के बाद अब अखिलेश सम्भवतः 25 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी के साथ रहेंगे।