Movie prime

मुख्य सचिव सुधांश पंत ने किया औचक निरीक्षण, बेहतर व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया

 
आरएनई, स्टेट ब्यूरो। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने गुरुवार को राजस्थान आवासन मण्डल का औचक निरीक्षण किया। पंत सुबह लगभग 9ः15 बजे राजस्थान आवासन मण्डल पहुँचे। आवासन आयुक्त इंद्रजीत सिंह सहित अन्य उच्च अधिकारी कार्यालय में उपस्थित थे। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने किया औचक निरीक्षण, बेहतर व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया पंत ने आयुक्तालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया व संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों - अधिकारियों की उपस्थिति और उनके टेबल पर रखी फाइलों को भी देखा। अधिकतर फ़ाइलों का समय पर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन व कार्मिकों की कार्यालय समय पर उपस्थिति देख संतोष व्यक्त किया। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने किया औचक निरीक्षण, बेहतर व्यवस्था पर संतोष व्यक्त कियाआयुक्त इंद्रजीत सिंह ने मुख्य सचिव को मण्डल की कार्यप्रणाली एवं वर्तमान में जारी परियोजना एवं कार्य प्रगति की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने अपने दौरे के दौरान आयुक्तालय में साफ - सफाई , फाइल मैनेजमेंट सहित अन्य इंतजामों पर भी संतोष जाहिर किया। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने किया औचक निरीक्षण, बेहतर व्यवस्था पर संतोष व्यक्त कियापंत ने कहा कि राजस्थान आवासन मण्डल राजस्थान सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण संस्था है। नए आयुक्त के आने के बाद से सतत सुधार के प्रयास जारी है। विभिन्न प्रकोष्ठ में सैकड़ो की संख्या मे मैनें फाईल देखी जिनकी स्थिति संतोषजनक है। कुछ फाईलें ही ऐसी थी जो कुछ दिनों से लंबित थी, अधिकांश फाईल्स एक-दो दिन ही पुरानी थी। अधिकांश कार्मिक कार्यालय समय पर उपस्थित रहे और फाइल का निस्तारण भी समयबद्ध तरीके से कर रहे हैं। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने किया औचक निरीक्षण, बेहतर व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया मुख्य सचिव सुधांश पंत ने किया औचक निरीक्षण, बेहतर व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया