Skip to main content

5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किये

RNE, NETWORK.

श्रीअमरनाथ यात्रा कल सोमवार को छड़ी मुबारक की स्थापना के साथ ही संपन्न हो गई। 52 दिनों तक चली इस यात्रा में 5.20 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किये।

यात्रा के आखिरी दिन बाबा अमरनाथ की पवित्र छड़ी मुबारक पंजतरणी से अमरनाथ गुफा में पहुंची। छड़ी मुबारक की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक पूजा अनुष्ठान के साथ स्थापना की गई। इसी के साथ अमरनाथ यात्रा सम्पन्न हो गई। बाबा अमरनाथ की यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी।