{"vars":{"id": "127470:4976"}}

1161 पुलिसकर्मी पदोन्नत: Bikaner Police IG हेमंत शर्मा की पहल पर लंबित परीक्षाओं का निस्तारण
 

 

RNE Bikaner.

लंबे समय से विभागीय पदोन्नति परीक्षाओं का इंतजार कर रहे पुलिस कर्मियों को बड़ी राहत मिली है। में जुलाई 2025 से अब तक कुल 1161 योग्य पुलिस कार्मिकों को पदोन्नति का लाभ प्रदान किया गया है।
समय पर पदोन्नति परीक्षाएं नहीं होने के कारण कई पात्र पुलिसकर्मी वर्षों से पदोन्नति से वंचित थे, जबकि कुछ कार्मिक बिना पदोन्नति पाए ही सेवानिवृत्त हो गए। इससे न केवल कार्मिकों का मनोबल प्रभावित हो रहा था, बल्कि रेंज स्तर पर उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और हेड कांस्टेबल के कई पद रिक्त होने से पुलिस थानों में अनुसंधान अधिकारियों की कमी भी बनी हुई थी। कार्यभार बढ़ने से मामलों के निस्तारण में विलंब और परिवादियों में निराशा की स्थिति पैदा हो रही थी।

आईजी ने संभाला मोर्चा, प्राथमिकता पर शुरू हुई प्रक्रिया :
 

महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज ने पदभार ग्रहण करते ही लंबित विभागीय पदोन्नति परीक्षाओं को प्राथमिकता दी। उनके निर्देशन में परीक्षा प्रक्रिया को तेज गति से पूरा किया गया, जिससे बड़ी संख्या में कार्मिकों को पदोन्नति मिल सकी।
 

इसके अतिरिक्त अधीनस्थ जिलों में वर्ष 2022-23 की कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल पद पर लगभग 285 पदों की पदोन्नति प्रक्रिया वर्तमान में प्रगतिरत है।
 

अनुसंधान कार्य में आई तेजी
 

रिक्त पदों की पूर्ति होने से पुलिस थानों में अनुसंधान अधिकारियों की उपलब्धता बढ़ी है। लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी आई है और न्याय की अपेक्षा रखने वाले परिवादियों को समय पर राहत मिलने लगी है। इससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सकारात्मक छवि मजबूत हुई है।
 

जिलेवार व पदवार पदोन्नति का विवरण (जुलाई 2025 से अब तक)
 

बीकानेर रेंज
 

उप निरीक्षक 
2021-22 : 35
2022-23 : 16

 

जिला बीकानेर
 

सहायक उप निरीक्षक 
2021-22 : 100
2022-23 : 104
हेड कांस्टेबल (2021-22) : 109

 

जिला श्रीगंगानगर
 

सहायक उप निरीक्षक 
2021-22 : 125
2022-23 : 40
हेड कांस्टेबल (2021-22) : 140

 

जिला हनुमानगढ़
 

सहायक उप निरीक्षक 
2021-22 : 100
2022-23 : 32
हेड कांस्टेबल (2021-22) : 119

 

जिला चूरू
 

सहायक उप निरीक्षक 
2021-22 : 86
2022-23 : 46
हेड कांस्टेबल (2021-22) : 109

 

कुल पदोन्नत कार्मिकों की संख्या: 1161