{"vars":{"id": "127470:4976"}}

उदासर में 36 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान, शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया
 

 

Rudra News Express Bikaner.

बीकानेर के उदासर क्षेत्र में शनिवार को एक 36 वर्षीय युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा आवश्यक जांच के बाद शव को नीचे उतारकर पीबीएम अस्पताल भिजवाया गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार 18 जुलाई को सुबह करीब 11:15 बजे सूचना मिली कि उदासर स्थित अंबेडकर भवन के पीछे एक मकान के कमरे में युवक फंदे से लटका हुआ है। सूचना पर जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल टीम की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।

मृतक की पहचान पुखराज पुत्र गणेशा राम (36 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना पर खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान की एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। संस्था के स्वयंसेवकों ने पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।