जिंदा जला मासूम : अकेला था 05 साल का बच्चा, आग लगी तो बचने के लिए लोहे की टंकी में छिपा, तड़प-तड़प कर जान निकली
RNE Bikaner.
राजस्थान के बीकानेर जिले में एक मासूम बच्चे के जिंदा जल जाने को लोमहर्षक घटना सामने आई है। 05 साल का मासूम अकेला था। घर में आग लग गई। बचने के लिए लोहे की टंकी में छिपा। अंदर ही तड़प-तड़प कर जान चली गई।
घटना जिले के जसरासर गांव की हैं। यहाँ किसान कल्याणसिंह अपनी पत्नी और 05 साल के बेटे भरतसिंह के साथ खेत में बनी ढाणी (झोंपड़ेनुमा मकान) में रहते हैं। शनिवार को पत्नी के साथ कल्याणसिंह खेत में चले गए। बच्चा ढाणी में रहा। खेती का काम कर दोनों पति-पत्नी लौटे तो झोपड़े में आग लगी हुई थी। पूरा मकान जलकर राख हो गया था केवल लोहे का सामान ही बचा था। इसमें एक दरवाजा खड़ा था और पानी का टैंक ही बचा था।
बेटा नहीं मिला, समान तलाशा तो टंकी में शव मिला :
बताया जाता है कि कल्याणसिंह और उनकी पत्नी ने बेटे को आसपास ढूंढा तो नहीं मिला। इसके बाद घर के सामान की तलाशी ली तो बेटे भरत सिंह का शव लोहे की टंकी में मिला। अंदेशा है कि आग देखकर भरत सिंह संभवत: पानी की टंकी में छिप गया होगा। जहां आग पहुंचने के बाद उसकी टंकी गर्म होने से इसी में ही मौत हो गई होगी। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।