{"vars":{"id": "127470:4976"}}

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

 

RNE Bikaner

लाॅयन्स क्लब बीकानेर द्वारा सेवा सप्ताह के तहत दिनांक 3-10- 2026 शनिवार को ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

शिविर के दौरान "150" जनों की ब्लड शुगर एवं बीपी की जांच की गई। चिकित्सकीय टीम द्वारा जांच के साथ-साथ लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, खान-पान एवं सावधानियों के संबंध में आवश्यक परामर्श भी दिया गया।

लाॅयन्स क्लब बीकानेर के पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा सप्ताह का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं आमजन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। क्लब द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जांच शिविर मे सचिव लाॅयन जतिन असावा, कोषाध्यक्ष लाॅयन आशीष राठी, लाॅयन अशोक बंसल, लाॅयन मधुर खत्री, लाॅयन सुरेश खत्री आदि उपस्थित रहे।