बीकानेर के युवा शतरंज खिलाड़ी ने कोटा में आयोजित इंटरनेशनल ओपन रेटिंग रैपीड शतरंज प्रतियोगिता में हासिल किया दूसरा स्थान
Oct 5, 2026, 14:50 IST
RNE, BIKANER.
बीकानेर के युवा शतरंज खिलाड़ी होमिल मदान ने कोटा में आयोजित इंटरनेशनल ओपन रेटिंग रैपीड शतरंज प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर बीकानेर का गौरव बढ़ाया। जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष अनिल बोड़ा ने बताया कि देश भर के कुल 239 खिलाड़ियों ने कोटा में आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लिया होमिल ने आठ अंक अर्जित करे तथा विजेता के बराबर अंक थे लेकिन टाई ब्रेक में दूसरा स्थान मिला।
बोड़ा सहित वरिष्ठ शतरंज खिलाड़ी एस एल हर्ष, उम्मेद सिंह, सचिव शैलेश गुप्ता ने होमिल उसके परिवार तथा कोच भानु आचार्य को बधाई दी।
बोड़ा ने बताया कि होमिल लगातार राज्य स्कूली से लेकर जूनियर तथा सीनियर स्तर के ओपन वर्ग में पिछले कई वर्षों से श्रेष्ठ प्रदर्शन करता रहा हे तथा मध्य खेल में आक्रामक खेल के साथ अंतिम खेल में भी उसकी शानदार पकड़ हे।