आचार्य परिवार मिलन : महानंदजी में पांच हजार से अधिक परिजनों के जुटने का अनुमान, सत्यप्रकाश आचार्य की अध्यक्षता में मीटिंग
Rudra News Express Bikaner.
बीकानेर के महानंद जी मंदिर परिसर में 22 अगस्त को आयोजित होने वाले महाप्रसाद की तैयारियों को लेकर आचार्य महानंद जी ट्रस्ट की बैठक रविवार शाम आयोजित हुई। ट्रस्ट अध्यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्री वेणीदत्त जी आचार्य के वंशजों एवं समस्त आचार्य परिवारजनों की ओर से होने वाले महाप्रसाद आयोजन की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि 22 अगस्त को महानंद मंदिर परिसर में महाप्रसाद का आयोजन होगा, जिसमें पांच हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही समस्त आचार्य परिवारजनों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
ट्रस्ट अध्यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य ने शिव पूजन एवं सामूहिक गोठ सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए दायित्व तय किए। बैठक में आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में ट्रस्ट अध्यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य, सचिव एवं सहसंयोजक महेश कुमार आचार्य ‘पप्पू’, संयोजक एवं कोषाध्यक्ष रामकुमार आचार्य, उपाध्यक्ष झंवरलाल आचार्य, सहसचिव कैलाश आचार्य, सह कोषाध्यक्ष सुरेश आचार्य सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी, ट्रस्टी एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।