'इंडिया पिंकफेस्ट 2026’ में छाया अमित गोस्वामी की नज़्मों का जादू, हाल ही में आई है गोस्वामी की नई पुस्तक
RNE Bikaner.
बीकानेर के प्रसिद्ध सरोद वादक और उर्दू शायर अमित गोस्वामी प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय समारोह ‘पिंकसिटी इंटरनेशनल आर्ट्स, हैरिटेज, लिटेचर एंड कल्चर फेस्टिवल ‘पिंकफेस्ट−2026’ में अपनी उर्दू शायरी का रंग जमाया. रविवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेन्टर में अयोजित गोस्वामी अपने एकल सत्र ‘मैं शायर तो नहीं’ में उन्होंने अपनी ग़ज़लों और नज़्मों के माध्यम से जयपुर के कला प्रेमियों से रूबरू हुए. बॉक्स एफएम की ओर से सजाई गई इस शाम में अमित ने अपनी नज़्मों के माध्यम से बड़ी संख्या में उपस्थित युवा श्रोताओं को विशेष रूप से प्रभावित किया. उर्दू नज़्म की परंपराओं को क़ायम रखते हुए भी नए दौर के रूपकों से सजी उनकी नज़्में 'पासवर्ड', 'वॉल पेपर', 'ब्लॉक-अनब्लॉक' युवा श्रोताओं के दिलों में उतरती गईं.
अमित गोस्वामी हाल ही में प्रकाशित अपने ग़ज़ल और नज़्म संग्रह ‘तुम्हारे बारे में कह रहा था’ पर चर्चा की. इस सत्र में गोस्वामी ने जोधपुर ह्यूमन लाइब्रेरी के नाम से मशहूर आरजे हिमांशु और आरजे साक्षी के साथ साहित्यिक यात्रा पर अपने अनुभव साझा किये.
बॉक्स एफ़एम और पिंकफेस्ट की ओर से आकांक्षा ने आगंतुकों का स्वागत किया।