{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Amritsar Police ने 05 हथियार तस्कर पकड़े,  2 ग्रेनेड, 13 विदेशी पिस्तौल, 30 बोर की असॉल्ट राइफल कारतूस बरामद!

 

Rudra News Express Amritsar-New Delhi. 

अमृतसर में पुलिस ने सीमा पार से हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अठवाल-भोयेवाला रोड से गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों के पास से 2 ग्रेनेड, 13 विदेशी पिस्तौल, एक 30 बोर की असॉल्ट राइफल और 25 कारतूस बरामद किए हैं। 
 
पुलिस अधिकारी भूपिंदर सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में तीन बटाला और दो अजनाला क्षेत्र के रहने वाले हैं। सूचना मिली थी कि आरोपी हथियारों की खेप किसी पार्टी को सौंपने के लिए इलाके में घूम रहे हैं। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने एक्शन लिया और पांचों को गिरफ्तार किया। हथियारों और विस्फोटकों की बरामदगी के अलावा, अमृतसर पुलिस की खुफिया रोधी टीम ने हथियारों की खेप की ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।