{"vars":{"id": "127470:4976"}}

लोटस टॉय ट्रेन पार्क में बच्चों के मनोरंजन को बढ़ावा देने की दिशा में एक और पहल

 

Rudra News Express Bikaner. 
लोटस टॉय ट्रेन पार्क में बच्चों के मनोरंजन को बढ़ावा देने की दिशा में एक और पहल की गई है। पार्क में एक वर्ष तक निःशुल्क टॉय ट्रेन चलाने के बाद अब बीकानेर पूर्व की विधायिका सुश्री सिद्धि कुमारी, जिला प्रशासन बीकानेर एवं लोटस डेयरी के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क कैरोसेल राइड (झूला) भी शुरू की गई है।

इस पहल का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, आनंददायक एवं मनोरंजक वातावरण उपलब्ध करवाना तथा शहरवासियों को परिवार के साथ बेहतर समय बिताने के लिए एक आकर्षक स्थान प्रदान करना है। निःशुल्क कैरोसेल राइड शुरू होने से लोटस टॉय ट्रेन पार्क में आने वाले बच्चों के उत्साह और आनंद में वृद्धि हुई है।

संचालन से जुड़े सुनीलम ने बताया कि काफी समय से बंद पड़े इस पार्क का लोटस डेयरी द्वारा पुनरूद्धार किया जाकर यहां ट्रेन व इंजन ठीक करवाने के साथ ही दीवारों व पूरे पार्क परिसर के मरम्मत का कार्य, रंग-रोगन, पौधारोपण, विद्युत सज्जा, हरी दूब लगाने सहित अन्य विकास के कई कार्य किये जाकर इस पूरे पार्क को सुनहरा रूप दिया गया है।