{"vars":{"id": "127470:4976"}}

अर्जुनराम मेघवाल, सत्यप्रकाश, गोपाल गहलोत सहित 5 सदस्य मनोनीत, देहात से जालमसिंह भाटी व कुम्भाराम सिद्ध सदस्य बने

 

RNE Bikaner.

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित होने के बाद अब प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की भी घोषणा कर दी गयी है।

प्रदेश कार्यसमिति में बीकानेर से सांसद व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित 5 सदस्य बनाये गए है। 

केंद्रीय मंत्री मेघवाल के अलावा बीकानेर शहर से पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य व गोपाल गहलोत को प्रदेश कार्यसमिति में लिया गया है। सत्यप्रकाश आचार्य को दसवीं बार कार्यसमिति में लिया गया है।

वहीं देहात भाजपा से पूर्व देहात अध्यक्ष जालमसिंह भाटी व कुंभाराम सिद्ध को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।