Ashok Bhati बने ESIC के पैनल लॉयर, न्यायालयों में निगम की पैरोकारी करेंगे!
Nov 5, 2026, 14:12 IST
अशोक भाटी अब CAT से हाईकोर्ट तक ESIC की पैरवी करेंगे!
Rudra News Express Bikaner.
भाजपा नेता और बीकानेर के अधिवक्ता डॉ. अशोक कुमार भाटी को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के राजस्थान क्षेत्र का पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। वे राजस्थान के विभिन्न न्यायालयों में विभागीय पैरोकारी करेंगे।
इस मनोनयत के बाद डॉ. भाटी केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT), राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ और जोधपुर पीठ में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से विभागीय मामलों की पैरवी करेंगे। यह मनोनयन वर्ष 2029 तक अथवा आगामी आदेश जारी होने तक प्रभावी रहेगा। वे फिलहाल जिला एवं सत्र न्यायालय, बीकानेर में प्रैक्टिसिंग अधिवक्ता हैं। मनोनयन पर डॉ. भाटी ने केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है।