बीकानेर की यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में चीफ जस्टिस ने देश के विकास पर की बड़ी बात
RNE Bikaner.
राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने बीकानेर मंे स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने को प्रेरित किया। यहां एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने विधिक, प्रशासनिक स्थितियों की ओर संकेत करते हुए पिछले 80 सालों में देश में हुए विकास का जिक्र किया। कहा, 1947 में भारत कहां था और 2026 में कहां पहुंचा है। आज भारतीयों का दुनियाभर में मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहर कि भारतीयों की स्पिरिट ही प्रगति का मूल मंत्र है। स्टूडेंट्स को उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
आरएनबी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहुंचने पर यहां पहुंचने पर वाइस चेयरमैन के.के.बजाज सहित प्रशासन के अधिकारियों, फेकल्टी ने उनका स्वागत किया। स्टूडेंट्स ने भी तिलक लगाकर उनकी अगवानी की। इस दीक्षांत समारोह में जहां टॉपर्स को गोल्ड मैडल के साथ ही पीएचड की उपाधि दी गई वहीं लोकगायिका बैतुल बेगम और पद्मश्री लक्ष्मणसिंह को डी.लिट की मानद उपाधि दी गई।