Baba Sahab Jayanti : सेवा भारती-एनएमओ ने वाल्मीकि बस्ती में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 70 की जांच
RNE Bikaner.
भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर सेवा भारती एवं नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन (NMO) बीकानेर द्वारा वाल्मीकि बस्ती, बंगला नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 70 मरीजों की शुगर, बीपी व हीमोग्लोबिन जांच कर उन्हें मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं।
इस दौरान NMO की ओर से डॉ. विक्रम तथा एमबीबीएस के विद्यार्थी यशवर्धन एवं महेंद्र बिश्नोई ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के सफल आयोजन में स्थानीय कार्यकर्ता आकाश, घनश्याम लोहिया, अनिल तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता घीसू सिंह, राधेश्याम, ठाकुर दास, गणेश, प्रभु (उपाध्यक्ष), रवि एवं पुरखाराम का विशेष सहयोग रहा। सेवा भारती के सावर मोदी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
स्थानीय निवासियों द्वारा भवन, टेबल-कुर्सी एवं जलपान की व्यवस्था कर शिविर को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि समाज के जरूरतमंद वर्ग को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ऐसे शिविर आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।