BDA का Bikaner Dovelopment Plane : नाल इंटीग्रेटेड, 1 बीएसएम जयपुर-श्रीगंगानगर बाईपास और भोजनशाला वेयरहाउस योजना
बीडीए बोर्ड बैठक में शहर विकास के नए रोडमैप पर मुहर, 136 करोड़ की आय का लक्ष्य
RNE Bikaner.
बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) की बोर्ड बैठक में शहर के सुनियोजित और दीर्घकालीन विकास के लिए तीन महत्वपूर्ण योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। इनमें नाल इंटीग्रेटेड योजना, 1 बीएसएम जयपुर-श्रीगंगानगर बाईपास योजना और भोजनशाला वेयरहाउस योजना शामिल हैं। इन योजनाओं के लागू होने से शहर में आधारभूत ढांचे के विस्तार के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
बीडीए अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इन योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बीडीए आयुक्त अपर्णा गुप्ता, नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, बीडीए सचिव कुलराज मीणा सहित अन्य बोर्ड सदस्य मौजूद रहे।
प्राधिकरण के अनुसार आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में इन योजनाओं के माध्यम से लगभग 136 करोड़ रुपए की आय अर्जित करने का लक्ष्य रखा गया है।
नाल इंटीग्रेटेड योजना के तहत शहर के बाहरी क्षेत्रों में योजनाबद्ध विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं जयपुर-श्रीगंगानगर बाईपास (1 बीएसएम) योजना से शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा भोजनशाला वेयरहाउस योजना से व्यापारिक गतिविधियों और भंडारण सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
बीडीए अध्यक्ष नम्रता वृष्णि ने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से बीकानेर के शहरी विकास को नई दिशा मिलेगी और नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
नाल इंटीग्रेटेड योजना ; शहर के बाहरी क्षेत्र में सुनियोजित शहरी विकास, नई आवासीय व व्यावसायिक संभावनाएं।
बीएसएम जयपुर-श्रीगंगानगर बाईपास : शहर में ट्रैफिक दबाव कम, परिवहन और कनेक्टिविटी बेहतर।
भोजनशाला वेयरहाउस योजना : भंडारण सुविधाओं का विस्तार, व्यापार और लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा।
योजनाओं से संभावित फायदे :
शहर का सुनियोजित विस्तार, यातायात व्यवस्था में सुधार, व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि, नए निवेश के अवसर, बीडीए की आय में बढ़ोतरी।