{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner : हत्या का आरोपी 19 वर्षीय बाबूड़ी पुलिस की गिरफ्त में, 05 नवंबर को जूनागढ़ के पास हुआ था मर्डर!

 


Rudra News Express Bikaner. 

बीकानेर में जूनागढ़ के पास हुई हत्या के मामले में कोटगेट पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अख्तर मालावत उर्फ बाबूड़ी (19) को सदर थाना क्षेत्र के कुचीलपुरा में जीनगर चौक के पास से पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक 5 नवंबर की रात हेड पोस्ट ऑफिस के सामने जूनागढ़ की दीवार के पास हत्या की वारदात हुई थी। इस संबंध में 6 नवंबर को कोटगेट थाने में मामला दर्ज किया गया था। 

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश के निर्देश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और वृत्ताधिकारी अनिल डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी सहायता और आसूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अख्तर मालावत उर्फ बाबूड़ी पुत्र स्वर्गीय साजिद, निवासी भैरूसिंह की वेली के पीछे, जीनगर चौक, कुचीलपुरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी से विस्तृत पूछताछ और अनुसंधान जारी है।