{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner: सनातन प्रतिभा सम्मान समारोह में 221 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

 

RNE Bikaner.

सनातन धर्म साधना पीठ के द्वारा आज सनातन प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित  जिसमे 221 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ आदिगुरु शंकराचार्य के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण एवम दीप प्रज्वलन मंगलाचरण के साथ किया गया। कार्यक्रम में पीठ के अधिष्ठाता पंडित भाईश्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह एक सम्मान नहीं बल्कि समाज के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है।

विद्यार्थीजनों को भी अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए वैदिक शिक्षा प्रणाली को अपनाना होगा। वेदों एवं पुराणों के अनुसार प्रत्येक विद्यार्थी को देव पूजा करने से ही भाग्योदय होगा एवं उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त होगा। पीठ के गिरधर स्वामी एवं सपना तंवर ने बताया कि सत्र 2025-26 में जिन विद्यार्थियों ने कक्षा दसवीं एवं 12 वीं में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त किये , उन सभी को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंट को प्रदान कर उनका  उत्साहवर्धन किया गया
   

आज के कार्यक्रम के अतिथिगणों में आर.ए.एस. ज्योति छंगाणी, खादी विभाग के निदेशक अरविंद व्यास, मनोचिकित्सक कन्हैयालाल कच्छावा, बैडमिंटन संघ के जे.पी.व्यास, तीरंदाजी कोच रामनिवास चौधरी आदि ने एक स्वर में कहा कि आज के वर्तमान समय मे ऐसे आयोजन आवश्यक है, जिससे हमारे सनातनी बालक बालिकाएं आगे बढ़ सके।
 

सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। बीकानेर के धार्मिक कार्यो में अपना योगदान देने वाले भामाशाहों को व्यास पीठ का आशीर्वाद एवम भागवत कथा का प्रचार प्रसार करने वाले कथावाचकों का भी सम्मान किया गया।
 

कार्यक्रम को सफल बनाने में  सुरेश चांडक, पवन राठी, सतीश मक्कड़, सपना तंवर, सी.एस. पुरुषोत्तम व्यास, सुनीलम, जतिन रामावत, मयंक व्यास आदि का सहयोग रहा। मंच संचालन राजा सांखी एवम पवन राठी ने संयुक्त रूप से किया।