Bikaner : डॉक्टर्स डे पर रोटरी रक्तदान शिविर मे 75 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ,मरुधरा से राहुल माहेश्वरी ने 55वीं बार, मुकेश बैरवाल ने 24वीं बार रक्त दिया
RNE, BIKANER.
रोटरी क्लब ऑफ़ बीकानेर मरुधरा, रोटरी क्लब आध्या एवं इनरव्हील क्लब के सयुंक्त तत्वाधान में रोटरी वर्ष प्रारम्भ के प्रथम दिवस एवं चिकित्सक दिवस पर सार्दुलगंज स्थित रोटरी सभागार मे आयोजित रक्तदान शिविर मे रोटरी क्लब के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों द्वारा रक्त दान किया गया।
रोटे. राहुल माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया की रोटरी बीकानेर अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, रोटरी मरुधरा अध्यक्ष सुधीर भार्गव, रोटरी आध्या अध्यक्ष श्रीमती शीला सांखला, इनरव्हील अध्यक्ष श्रीमती एकता तापड़िया के निर्देशन मे रोटरी क्लब के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों द्वारा रक्त दान किया गया जिसमे 75 यूनिट रक्त संग्रह हुआ।
रक्त दान करने वाले दानदाताओं को उनके सम्मान मे ब्लड बैंक एवं रोटरी द्वारा प्रमाण पत्र एवं पौधा भेंट किया गया। रोटरी परिवार परिवार द्वारा सभी आंगुतको हेतु अल्पाहार की व्यवस्था रखी गई थी।
क्लब प्रतिनिधि द्वारा सभी क्लब के पदाधिकारीयों, सदस्यों एवं रक्तदान दाताओं के साथ मेडिकल टीम एवं आगामी प्रांतपाल श्री मनीष तापड़िया, सहायक प्रांतपाल श्री कैलाश कुमावत, सहायक प्रांतपाल श्रीमती माया चांडक
का आभार व्यक्त किया, पधारे क्लब सदस्यों मे चार्टर प्रेजिडेंट मनोज गुप्ता, पुनीत हर्ष, अनीश अहमद, शकील अहमद, अम्बुज गुप्ता, अमिट नवाल, अनंत शर्मा, आशीष कोठारी, गोविन्द बिन्नानी, राजेंद्र गुप्ता, मनमोहन सिंह, अनिल भंडारी, पंकज ओझा, प्रेम जोशी, मुकेश बैरवाल आदि ने अपनी सेवाएं दी।