{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner: मिलन ट्रेवल्स की सवारियों से भरी बस जलकर खाक, इमरजेंसी गेट से सभी को निकाला 

 

RNE Bikaner.
 

बीकानेर में अलसुबह दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। यहां जयपुर से आ रही मिलन ट्रेवल्स की बस एक टक्कर के बाद आग के गोले में तब्दील हो गई। यह बस सवारियों से भरी थी। गनीमत यह रही कि बस के इमरजेंसी गेट से सवारियों को जैसे तैसे बाहर निकाल लिया गया। ड्राइवर को पीबीएम हॉस्पिटल रैफर किया गया है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसा श्रीडूंगरगढ़ में सेंसोमू स्कूल के पास हाइवे पर हुआ। जयपुर से बीकानेर आ रही स्लीपर बस चारे से भरे ट्रेलर से टकरा गई। इससे बस में आग लग गई। ड्राइवर, स्टाफ ने सतर्कता और सूझबूझ दिखाते हुए यात्रियों को इमरजेंसी गेट से सुरक्षित बाहर निकाला।
 

हादसा सुबह लगभग 05:15 बजे हुआ। इसमें बाद और चारे से भरा ट्रेलर पूरी तरह जलकर राख हो गया। यात्रियों का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। हादसे में बस चालक को चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया। अन्य सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।