Bikaner: चाकू, सरिया से हमले का फरार आरोपी गिरफ्तार, एक माह बाद नयाशहर पुलिस के हत्थे चढ़ा
Rudra News Express Bikaner.
बीकानेर की नयाशहर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के चर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब एक माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी घटना के बाद लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से उसे दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार 9 जून 2026 की देर रात इरफान चौहान पर जानलेवा हमला किया गया था। पीड़ित ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि मोइन खान, दानिश और अन्य आरोपियों ने रास्ता रोककर उस पर चाकू और लोहे की सरिया से हमला किया। हमले में इरफान गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में नयाशहर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज, जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। थानाधिकारी सुरजीत कुमार के नेतृत्व में टीम ने लगातार आरोपियों की तलाश की और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 24 वर्षीय दानिश भाटी निवासी सोनगिरी कुआं क्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य आरोपियों और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।