Bikaner Accident : बाइक-फॉर व्हीलर की टक्कर, एक बाइक सवार की मौत, एक घायल
Rudra News Express Bikaner.
बीकानेर में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना नोखा रोड पर हुई। चांडक पेट्रोल पंप से कुछ आगे देशनोक की तरफ मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार एम्बुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। गंगाशहर थाना पुलिस की टीम की जांच और निगरानी में शव को घटनास्थल से उठाकर पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकीय मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।
ये सेवादार :
खिदमतगार खादिम सोसाइटी की ओर से हाजी जाकिर, हाजी राजकुमार, नसीम, शोएब भाई, मोहम्मद जुनैद, अब्दुल सत्तार, इमरान, अयूब लोदा, आशु जी और राजकुमार खड़गावत ने सेवा कार्य में सहयोग किया।