{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner Accident: मुरलीधर व्यास कॉलोनी में कार ने 04 दुपहिया को उड़ाया, गंभीर घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया 
 

 

RNE Bikaner.

बीकाने में रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मुरलीधर व्यास कॉलोनी रोड पर एक स्विफ्ट कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सड़क पर चल रही तीन स्कूटी व एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

वीडियो देखने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें 👇👇👇

 

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार बेहद तेज गति में थी। बताया जा रहा है कि कार में नाबालिग बच्चे सवार थे और वही वाहन चला रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी और बाइक सड़क पर दूर तक घिसटती चली गईं और आसपास अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही नयाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभाले। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस कार चालक और उसमें सवार युवकों की जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच जारी है।