{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner : बड़ा बाजार की ज्योति ट्रेडिंग कम्पनी दुकान में एसिड अटैक, दो झुलसे
 

 

RNE Bikaner.
 

बीकानेर के भीड़ भरे बाजार में एक दुकान पर एसिड अटैक हुआ है। इस हमले में एक ग्राहक सहित दुकानदार जख्मी हुआ है। अटैक करने के बाद हमलावर मौके से भाग गया। हालांकि उसकी पहचान हो चुकी है लेकिन हमला करने का कारण क्या है, इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही पीड़ितों के बयान लिए हैं। हमलावर की तलाश की जा रही है।


 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बड़ा बाजार में ड्राईफ्रूट और किराने के कारोबार से जुड़ी फर्म ज्योति ट्रेडिंग कम्पनी में यह घटना हुई है। हमलावर शहरी परकोटे का ही व्यक्ति बताया जा रहा है। जिस वक्त हमला हुआ उस समय दुकानदार प्रदीप सुराना के साथ ही नोखा से आया एक ग्राहक व स्टाफ मौजूद था।

अचानक आए हमलावर ने इन पर लिक्विड फेंका। एकबारगी कुछ समझ नहीं पाए। बाद में जलन होते ही घबराहट हो गई। ग्राहक की धोती और दुकानदार की पेंट जल गई और दोनों के पांवों में छींटे लगे। फर्श पर भी धुंआ उठा और वहां रखा सामान भी जल गया। हल्ला सुन आस-पास के लोग जमा हुए। तब तक हमलावर भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।