{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner : रानी बाजार इलाके के गोदाम पर कार्रवाई, अमूल्य, परम ब्रांड घी केनमूने लिये, 1525 किलो घी सीज

 

RNE Bikaner.
 

राजस्थान में लगातार नकली और मिलावट वाले खाद्य पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच बीकानेर में जयपुर से आई टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां रानी बाजार की एक फर्म पर छापा मरने के साथ ही उसके गोदाम में रखे घी के नमूने लिए है। इसके साथ ही 1525 किलो घी सीज किया है। 

सीएमएचओ डॉक्टर पुखराज साध के मुताबिक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, आयुक्तालय मुख्यालय द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे शुद्व आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत जयपुर से आई सेन्ट्रल टीम तथा बीकानेर जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई। 

जयपुर-बीकानेर की संयुक्त टीम ने गुरुवार देर शाम रानी बाजार में पंचमुखा हनुमान मंदिर रोड स्थित मैसर्स सुमन एंटरप्राईजेज पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान फर्म के गोदाम पर अमूल्य ब्रांड घी के कुल 03 तथा परम ब्रांड घी का 01, कुल 04 नमूने लिये जाकर शेष 1525 किलोग्राम घी को जांच रिर्पोट आने तक सीज किया गया। 


 

इसके अलावा बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र से टीम ने मटर नमकीन के भी तीन नमूने लिये गये। लिये गये नमूनों को जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जा चुका है तथा जांच रिर्पोट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। उपरोक्त कार्यवाही में केन्द्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा तथा अमित शर्मा तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर कार्यालय से खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा एवं भानू प्रताप सिंह शामिल रहे।