Bikaner : "एक सशक्त महिला सरपंच विकसित गांव की नींव है", पंचायत पर एक विचार कार्यक्रम डूंगर कॉलेज में हुआ
RNE Bikaner.
राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर के महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में "ग्रामीण विकास में सरपंच की भूमिका ; महिलाओं के संदर्भ में" विषय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेंद्र पुरोहित ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक सशक्त महिला सरपंच बहुआयामी विकास कार्य करती है |महिला प्रकोष्ठ सदस्य निधि शर्मा ने विषय की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा अतिथि का परिचय दिया|
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रियंका सारण, सरपंच, सोमलसर ने अपने वक्तव्य में अपने अनुभव बताते हुए छात्राओं को पूरे दृढ़ निश्चय के साथ अपना लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी |साथ ही उन्होंने बताया की किस प्रकार अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए सोमलसर गांव में डिजिटल लाइब्रेरी ,जलकुंड निर्माण, खेल मैदान निर्माण, सड़कों तथा बिजली के खभों की उपलब्धता सुनिश्चित की| उन्हें 2025 में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आमंत्रित किया गया| नई दिल्ली में उन्होंने She Represent कार्यक्रम में भाग लिया| प्रो. अनिला पुरोहित ने छात्राओं को निडर होकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी|
महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका का डॉ. सोनू शिवा ने छात्राओं को करियर में आ रही चुनौतियों का सामना करते हुए उत्तरोत्तर प्रगति की ओर प्रेरित किया| कार्यक्रम का संचालन डॉ.निधि शर्मा एवं डॉ मुक्ता ओझा द्वारा किया गया| कार्यक्रम में प्रकोष्ठ सदस्यों में डॉ. मनीषा अग्रवाल, डॉ. करबी शाह, डॉ प्रेरणा महेश्वरी, डॉ उषा लामरोड़ ,डॉ सुनीता गोयल डॉ.उमा राठौड़, डॉ पूनम चरण ,डॉ अर्चना पुरोहित, डॉ सुमन चौधरी, डॉ सुनीता मंडा ,डॉ. फखरुनिसा बानो एवं डॉ. सुषमा सोनी उपस्थित रही तथा अनेक छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर सरपंच महोदय से संवाद करते हुए अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया|