{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner : CM भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविर-2026 हुआ आयोजित, ग्रामीणों को मौके पर ही किए पट्टे वितरित

 


RNE, BIKANER.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 ग्रामीणों के लिए उम्मीद और विश्वास का केंद्र बन रहे हैं। ग्राम पंचायत बच्छासर में आयोजित शिविर में राजस्थान पंचायतीराज नियम, 1996 के नियम 157 के अंतर्गत कुल 27 पट्टे तैयार किए गए, जिनमें से 12 पात्र लाभार्थियों को शिविर के दौरान मौके पर ही पट्टे वितरित किए गए।

शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना ने लाभार्थियों को पट्टे सौंपे। वर्षों से अपने आवास एवं भूमि के स्वामित्व की प्रतीक्षा कर रहे ग्रामीणों को जब उनके नाम का पट्टा मिला तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। लाभार्थियों ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें अपनी भूमि का वैधानिक अधिकार प्राप्त हो गया है, जिससे भविष्य में आवास निर्माण और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेना आसान होगा।

इनको मिला लाभ :

इस अवसर पर हाजी खां, फारूक अली, इमरान, भंवर खां, मुस्ताक अली, सिकंदर अली, भंवरराम, इमरान पुत्र अलादीन खां, रोशनदीन, अलादीन, मांझी खां तथा अनवर सहित 12 लाभार्थियों को पट्टे प्रदान किए गए।