Bikaner : राजकीय डूंगर महाविद्यालय में समाज कल्याण योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम
RNE Bikaner.
राजकीय डूंगर महाविद्यालय ,बीकानेर के महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान मे “समाज कल्याण विभाग की योजनाएं” विषय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य राजेंद्र पुरोहित ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि समाज कल्याण द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सार्थकता तभी है जब उसका लाभ वंचित वर्गों को मिले |
महिला प्रकोष्ठ सदस्य निधि शर्मा ने विषय की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा अतिथि का परिचय दिया |कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान नंदकिशोर राजपुरोहित ,जिला समाज कल्याण अधिकारी ,बीकानेर ने समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन की चर्चा करते हुए बतलाया की किस प्रकार छात्राएं विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो सकती है |
उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा किए जा रहे नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी एवं योजनाओं के प्रति जागरूक रहने को प्रेरित किया |जिला समाज कल्याण अधिकारी नंदकिशोर राजपुरोहित जी को 2023 के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया तथा 2023 राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर चुनाव कार्य में उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मानित किया गया |महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ.सोनू शिवा ने छात्राओं को विभिन्न योजनाओं के प्रति सजग रहने और उनका लाभ उठाने की प्रेरणा दी |कार्यक्रम का संचालन डॉ.निधि शर्मा एवं डॉ.पूजा कस्वा द्वारा किया गया |कार्यक्रम में प्रकोष्ठ सदस्यों में डॉ अनिला पुरोहित ,डॉ.सुरुचि गुप्ता ,डॉ मनीषा अग्रवाल ,डॉ.सुनीता गोयल ,डॉ उमा राठौड़ ,डॉ अनीता गोयल ,डॉ पूनम चरण ,डॉ अर्चना पुरोहित ,डॉ सुमन चौधरी ,डॉ.सुनीता मंडा डॉ.फकरुनीसा बानो ,डॉ.सुषमा सोनी एवं डॉ मुक्त ओझा उपास्थित रही |अनेक छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर जिला समाज कल्याण अधिकारी सेसंवाद करते हुए अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया|