{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner : अवैध निर्माण पर बीडीए का पीला पंजा चला, 10 से ज्यादा दुकानें-निर्माण ध्वस्त

 
RNE Nal-Bikaner
बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण पर पीला पंजा चलाते हुए धराशायी करने के साथ ही बहुमूल्य जमीन मुक्त करवाई है। इस जमीन पर बीडीए के अधिकार वाला बोर्ड लगाते हुए चेतावनी दी है।
दरअसल बीडीए की टीम ने शुक्रवार को नाल गांव क्षेत्र में श्रीगंगानगर बाइपास पर अवैध निर्माण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार एवं गिरदावर सहित सरक्षाकर्मियों के दस्ते के साथ पहुंची बीडीए की टीम ने यह कार्रवाई की। बताया जाता है कि यहां अवैध कॉलोनी काटकर प्लाटिंग भी की जा रही थी। इसके साथ ही मार्केट के प्लॉट प्लान किये गये और कुछ निर्माण भी किया गया। बीडीए ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे बर्दास्त नहीं होंगे। जहां भी ऐसे निर्माण है उन्हें ध्वस्त करेंगे।