{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner : लक्ष्मीनाथ मंदिर से बड़ा बाजार, घूमचक्कर, सब्जी बाजार में चलना दूभर, पार्षद जोशी ने उठाई आवाज

 

Rudra News Express Bikaner. 

 

बीकानेर में यातायात के लिहाज से सबसे बेतरतीब इलाकों में शामिल परकोटे के भीतरी हिस्से को सुधारने की अब मांग उठने लगी है। वार्ड 61 से भाजपा पार्षद गिरिराज जोशी ने यह मुद्दा उठाते हुए नियमित ट्रेफिक पुलिस तैनात करने की जरूरत बताई है। ट्रेफिक पुलिस इंचार्ज से मिलकर इस संबंध में ज्ञापन भी दिया है। 

 

नगरसेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर तक जाना हुआ मुश्किल : 

पार्षद जोशी ने कहा है, पुराने शहर की संकरी गलियों और बाजारों में दिनभर जाम, रहता है। नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर सहित प्रमुख बाजारों में दीपावली के मौके पर भीड़ उमड़ती है। ऐसे में दीपावली से पहले यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए। पार्षद ने कहा कि मेरा वार्ड संख्या 61 पुराने शहर के अंतर्गत आता है। यहां संकरी गलियों के साथ शहर का सबसे पुराना बाजार भी स्थित है। इस वार्ड में बीकानेर का प्रमुख धार्मिक स्थल नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी मंदिर है, जहां शहर के सभी क्षेत्रों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। 

दीपावली पर हो खास इंतजाम : 

बड़ा बाजार, घूमचक्कर, सुपारी बाजार, भुजिया बाजार, सब्जी बाजार और लक्ष्मीनाथ जी घाटी सहित आसपास के क्षेत्रों में दिनभर व्यस्त मार्ग होने के कारण यातायात व्यवस्था बाधित रहता है। हर महीने कोई न कोई बड़ा त्योहार या आयोजन होता है। ऐसे अवसरों पर इस क्षेत्र में भीड़ और बढ़ जाती है। दीपावली का त्योहार नजदीक होने के कारण बाजारों में अतिरिक्त भीड़ रहने की संभावना है। जोशी का कहना है कि यातायात निरीक्षक क्षेत्र का जायजा लेकरयातायात पुलिसकर्मियों की मुख्य स्थानों पर नियुक्ति करें।