{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner Body Building Association : मोहन सुराणा बने अध्यक्ष; अरुण व्यास सचिव निर्विरोध निर्वाचित

 

Rudra News Express Bikaner.

 

बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संघ की आम सभा बुधवार को स्थानीय मूमल गार्डन में आयोजित हुई। बैठक में आगामी चार वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी सुशील कुमार, जिला ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि विजेंद्र रंगा तथा जिला क्रीड़ा परिषद के पर्यवेक्षक देवेंद्र गहलोत की देखरेख में कराई गई।

 

निर्वाचन के बाद मोहन सुराणा को जिला बॉडी बिल्डिंग संघ का अध्यक्ष, अरुण व्यास को सचिव तथा गुलशन शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी :

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नर नारायण स्वामी का चयन किया गया। उपाध्यक्ष के रूप में मुरली मनोहर किराडू, गिरिराज चौधरी, नीरज रहेजा, चंचल खत्री और इब्राहिम अली को जिम्मेदारी मिली।

संयुक्त सचिव के रूप में दुर्गाशंकर आचार्य, आदेश पुरोहित, सुनील कुमार भादनी, रविकांत वाल्मीकि और मुकेश भद्रवाल चुने गए।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में वीरेंद्र सारस्वत, आशुतोष स्वामी, शशी प्रकाश पुरोहित, राकेश जूंझ, शिव कुमार ओझा, मदनगोपाल जोशी और रवि जोशी निर्वाचित हुए।

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता कराने की घोषणा :

नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन सुराणा ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संघ का उद्देश्य बीकानेर में बॉडी बिल्डिंग खेल और खिलाड़ियों को नई पहचान दिलाना है। उन्होंने सभी को साथ लेकर कार्य करने का आह्वान करते हुए भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन बीकानेर में कराने की घोषणा की। साथ ही पूर्व पदाधिकारियों के कार्यों की भी सराहना की।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे खिलाड़ी और पदाधिकारी

आम सभा में महेश हटीला, प्रेम वधवा, आसिफ पठान, शरद पारीक, विवेक पुरोहित, राजकुमार जोशी, नवल तिवारी, अशोक प्रजापत, विजय राठी, यासिर मिर्जा, समीर चौहान, आनंद प्रजापत, गणेश किराडू और नीरज स्वामी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अंत में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नर नारायण स्वामी ने सभी का आभार व्यक्त किया।