{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner : नालंदा स्कूल के लिया निकला बच्चा, घर नहीं लौटा, तलाश रहे परिजन

वंश पुरोहित स्कूटी पर स्कूल के लिए निकला, वापस नहीं लौटा, किसी को दिखें तो 9660957499 पर बताएं
 

RNE Bikaner.
बीकानेर में एक किशोर अचानक लापता हो गया है। वह सुबह घर से स्कूल के लिए निकला था। स्कूल नहीं पहुंचा। अब तक घर नहीं आया है। परेशान परिजन जगह-जगह तलाश कर रहे हैं। 

दरअसल बीकानेर में महानंदजी मंदिर इलाके में रहने वाले विक्रम पुरोहित का पुत्र वंश पुरोहित नालंदा स्कूल में 10वीं का स्टूडेंट हैं। मंगलवार सुबह लगभग 07:15 बजे वंश पुरोहित स्कूल के लिए निकला था। वंश न स्कूल पहुंचा ना ही अब तक घर लौटा है। ऐसे में चिंतित परिजन जगह-जगह उसकी तलाश कर रहे हैं। उसके परिजनों ने मोबाइल नंबर 9660957499 शेयर करते हुए लोगों से अपील की है कि जिसको भी बच्चे के बारे में कोई भी जानकारी मिले वह इस नंबर पर बताएं। 

नालंदा स्कूल के प्राचार्य राजेश रंगा बताते हैं कि बच्चा स्कूल आया ही नहीं। लंच के वक्त घरवाले जब लंच देने आए तब इस बारे में जानकारी मिली। हम भी अपनी ओर से उसकी तलाश के पूरे प्रयास कर रहे हैं।

Rudra News Express अपील  

Rudra News Express पाठकों से अपील करता है कि इस बच्चे के बारे में कोई जानकारी मिले तो बताए गए नंबर पर तुरंत संपर्क करें। यदि आप इस बारे में कुछ भी नहीं जानते तब भी यह लिंक सभी ग्रुप और संपर्क के साथ शेयर कर दें। हो सकता है आपके प्रयास से यह लिंक किसी ऐसे शख्स के पास पहुँच जाएं जो इस गुमशुदा बच्चे के बारे में जानता हो। ऐसा हुआ तो उन परिजनों के प्रति आपका बड़ा सहयोग होगा जो अपने बच्चे के लिए व्याकुल हैं। सधन्यवाद।