बीकानेर शहर व देहात कांग्रेस की कार्यकारिणियों पर मुहर
May 10, 2026, 09:10 IST
RNE Bikaner.
बीकानेर शहर व देहात कांग्रेस अध्यक्ष पदों पर लगभग 6 माह पूर्व अध्यक्षों का मनोनयन हो गया था। मगर दोनों ही स्थानों की कार्यकारिणी अभी तक घोषित नहीं हुई थी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मदन मेघवाल के रूप में नया और अनुभवी चेहरा सामने आया था। वहीं देहात कांग्रेस अध्यक्ष पद पार्टी ने फिर से युवा फायर ब्रांड नेता व स्व रामेश्वर डूडी के समर्थक बिसनाराम सियाग पर भरोसा जताया था।
इस बार आलाकमान के निर्देश पर यह तय किया गया था कि जम्बों कार्यकारिणी नहीं होगी। सीमित संख्या में पदाधिकारी बनाये जाएंगे। उस लिहाज से मदन मेघवाल को शहर कार्यकारिणी में 31 पदाधिकारी बनाने की अनुमति मिली। वहीं देहात का क्षेत्र बड़ा है इस कारण बिसनाराम सियाग को 51 सदस्यों की कार्यकारिणी बनाने को कहा गया।